रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी बधाई
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार है।
11:12 PM Aug 30, 2023 IST | Shera Rajput
Advertisement 
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार है।
Advertisement 
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
Advertisement 
सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।
Advertisement 

 Join Channel