W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सेहतमंद रहने के तरीके बताए नोएडा शाखा ने...

हम सब जानते हैं कि इस कोरोना काल में हमारे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सभी सदस्य घर में रह कर भी बहुत एक्टिव हैं। सारी ब्रांचें ऑनलाइन चल रही हैं।

12:48 AM Nov 25, 2020 IST | Kiran Chopra

हम सब जानते हैं कि इस कोरोना काल में हमारे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सभी सदस्य घर में रह कर भी बहुत एक्टिव हैं। सारी ब्रांचें ऑनलाइन चल रही हैं।

सेहतमंद रहने के तरीके बताए नोएडा शाखा ने
हम सब जानते हैं कि इस कोरोना काल में  हमारे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सभी सदस्य घर में रह कर भी बहुत एक्टिव हैं। सारी ब्रांचें ऑनलाइन चल रही हैं। कम्पीटिशन हो रहे हैं और कोई न कोई ब्रांच हर रविवार को 3 से लेकर 4 बजे तक वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की फेसबुक पर अपना प्रोग्राम देती है। हर ब्रांच बहुत मेहनत से अपना प्रोग्राम तैयार करती है, यह इतना आसान नहीं  है क्योंकि कईयों के घर में तो उनकी वीडियो बनाने वाला भी कोई नहीं होता, परन्तु तब भी वह हिम्मत नहीं हारते।
हमारे ब्रांड अम्बेसडर रविन्द्र अभी जी ने बहुत ही स्मार्ट तैयार होकर अपनी वीडियो बनाई और अपनी मनपसंद का गीत गाया। बहुत अच्छी स्पीच भी दी और उन्होंने सारी दुनिया को बताया कि कैसे उनका क्लब सबसे अनूठा है।
सबसे पहले सुमन साहनी जी ने ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’ गीत गाया जो एक अच्छी शुरूआत थी। शुरू में ब्रांच अध्यक्ष का परिचय भाषण होता है लेकिन  हमारी बहुत ही सफल ब्रांच अध्यक्ष अंजू जी इस समय अमेरिका में हैं तो वह तैयार नहीं कर सकीं, उनकी कमी खल रही थी, परन्तु हमारे बहुत से एक्टिव सदस्य शारदा सुशील और ब्रांड अम्बेसडर रविन्द्र अभी जी ने बहुत कोशिश की कि उनकी कमी न महसूस हो सके। उनकी जगह ड्यूटी भी निभाई, परन्तु कहीं न कहीं कमी महसूस तो हो रही थी। हालांकि वह अमेरिका से सबके साथ संपर्क कर रही थी।
हमारी नोएडा की ब्रांच शुरू से ही बड़ी एक्टिव रही है और सबके लिए समय-समय पर मिसाल बनती रही है। इसके मशहूर सदस्य राजन जी जो बहुत अच्छी सितार बजाते थे, सूरज भान शर्मा जी भजन गाते थे। जोगेन्द्र भाटिया जी जिन्होंने गीता के उपदेश सुनाए और लिखे और यही नहीं खड़े-खड़े किसी भी विषय पर कविता या गीत बनाकर सुना देते थे। ऐसी असंख्य कविताएं हैं जो उनकी कभी नहीं भूलती। यूं कह लो बहुत महान हस्तियां पैदा हुई हैं इस क्लब में।  रविन्द्र अभी जी भी सारी ब्रांच को अपने गीतों और सुन्दर आवाज द्वारा आगे लेकर चल रहे हैं। यह एक ऐसी ब्रांच है जहां सभी एक से बढक़र खाना लाते हैं और इक_े एंज्वॉय करते हैं। कोई दही, कोई लस्सी बना कर लाता है, कोई चने, कड़ी, कुलचे, चावल और कोई अपने हाथ से काटकर सबको ताजा सलाद खिलाता है। कोई अपने हाथ से बना कर गुड़ खिलाता है। अंजू जी अक्सर बताती हैं कि हर एक में जोश होता है कि मैं सबको क्या खिलाऊं। बहू-बेटे, पोते-पोतियां आकर बर्थडे पार्टियां भी देते हैं।
इस बार भी हर सदस्य ने अपने ही ढंग से सेहतमंद होने के तरीके सुझाए। 78 वर्षीय कर्नल कैलाश, जो आर्मी से रिटायर्ड हैं, ने ऐसी एक्सरसाइज बताई जिससे बॉडी मजबूत और ट्रिम बनती है। सबसे बढिय़ा संतोष जैन जी ने बहुत ही नई बात बताई कि दांतों, मसूडों को कैसे मजबूत रखा जाता है। मैंने पहली बार सुना मंजू अग्रवाल जी ने इस कोविड समय में कैसे और कौन से योगाभ्यास करने चाहिए बताया। और बहुत ही नई तरह का एक्यूप्रैशर का तरीका बताया। हमारी क्लब की बहुत ही एक्टिव सदस्य कुसम अग्रवाल जी ने सीड थैरेपी बताई, कमाल है कुसम अग्रवाल जी। रमेश गर्ग ने गाकर नेचरल थरैपी बताई। शारदा सुशील, विजय खोसला, चन्द्र मोहनी, कमलेश वर्मा जी, अभी जी, राजेन्द्र नाथ पसरीचा, जसबीर सिंह जी, राज सरदाना जी, रमेश गर्ग जी, अशोक खनीजा जी ने गाकर सबका दिल बहलाया। इन्होंने भी इस कोरोना समय में सेहत को अच्छे रखने के तरीके बताए। कहते हैं न कि डर लगे तो गाना गा। सो इस समय सबको अपने आपको खुशहाल रखना है, मस्त और व्यस्त रखना है। यही सोचना है कि यह समय यूं ही निकल जाएगा। सभी अपने कमरे, बाथरूम में गुनगुनाएं, हंसते-हंसते एक-दूसरे को देखते-सुनते यह समय कट जाएगा। सभी दुबारा मिलेंगे। फिर वही क्लब की शाखाएं खुलेंगी। चहल-पहल होगी, मस्ती होगी। हर ब्रांच में नया उत्साह, नई उम्मीद होगी। तब तक स्टे होम, स्टे सेफ।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kiran Chopra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×