For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अर्जुन कपूर नहीं बल्कि ये सेलेब्रिटी है मलाइका अरोड़ा का क्रश, नाम सुनकर फैंस हुए हैरान

मलाइका अरो़ड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अपनी फोटो और वीडियो फैैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया पर फेमस हॉलीवुड एक्टर को फॉलो करती हैं।

05:10 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

मलाइका अरो़ड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अपनी फोटो और वीडियो फैैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया पर फेमस हॉलीवुड एक्टर को फॉलो करती हैं।

अर्जुन कपूर नहीं बल्कि ये सेलेब्रिटी है मलाइका अरोड़ा का क्रश  नाम सुनकर फैंस हुए हैरान

मलाइका अरोड़ा अपनी
बोल्डनेस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका हर बार अपने लुक से
अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है
एक्ट्रेस अपनी हर फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती हैं जिन पर उनके फैंस
खूब प्यार भी लुटाते हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने सेलेब्रिटी क्रश के बारे में बताया। साथ
ही उन्होंने बताया है कि मलाइका ने खुलासा किया कि वह एकलौते सेलेब है जिन्हें वह
सोशल मीडिया पर देखती हैं।

दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल और रणवीर सिंह सहित कई सेलेब्स ने फिल्मफेयर
अवार्ड्स 2022 में शिरकत की थी। रेड कार्पेट पर चलते हुए, इस दौरान मलाइका से पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया पर किसी को स्टॉक करती
हैं। इस सवाल पर शरमाते हुए एक्ट्रेस ने जवाब दिया और कहा, “सच में नहीं,
इसके अलावा टॉम क्रूज भी
हो सकते हैं,” मलाइका ने यह भी बताया कि कौन सा इमोजी उनका
पसंदीदा है. “हंसता हुआ चेहरा जो नीचे गिर रहा है।

वहीं मलाइका अरोड़ा ने टॉम क्रूज का एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया
है जिसमें हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के कई लुक्स का एक ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो
शेयर हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने टॉम क्रूज लिखकर उसके आगे दिल वाला इमोजी
शेयर किया है। एक्ट्रेस की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है साथ ही
फैंस को बहुत पसंद भी आ रही है।

मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों हमेशा ही एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दोनों अपने डिजाइन
दोस्त कुनाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए
थे।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×