आगरा की मस्जिद में 'दफन' हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को लेकर केंद्र और एएसआई को नोटिस
शाही ईदगाह मस्जिद-श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मुकदमे में याचिकाकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को केंद्र और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कानूनी नोटिस भेजकर हिंदू देवताओं की मूर्तियों को स्थानांतरित करने की मांग की, जिसपर उनका दावा है कि वह आगरा की एक मस्जिद की सीढ़ी के नीचे दफन हैं।
02:46 AM Jun 03, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
शाही ईदगाह मस्जिद-श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मुकदमे में याचिकाकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को केंद्र और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कानूनी नोटिस भेजकर हिंदू देवताओं की मूर्तियों को स्थानांतरित करने की मांग की, जिसपर उनका दावा है कि वह आगरा की एक मस्जिद की सीढ़ी के नीचे दफन हैं।
Advertisement
नोटिस में कहा गया है कि सीढ़ियों पर लोगों की आवाजाही तुरंत रोकी जानी चाहिए। नागरिक प्रक्रिया संहिता की धारा 80 के तहत यह नोटिस भेजे गए हैं, जिसके तहत पक्षों को 60 दिनों के भीतर जवाब देना होगा।
Advertisement
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि मथुरा के केशव देव मंदिर से ली गईं महंगी मूर्तियों को मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफनाया गया था, जब औरंगजेब ने 1670 में कथित तौर पर यहां बने मंदिर को नष्ट कर दिया था।
Advertisement
याचिकाकर्ताओं में से एक अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘निर्धारित समय के भीतर देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वह जुर्माने के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।’
यह नोटिस केंद्र सरकार के अलावा निदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नयी दिल्ली और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा के अधीक्षक तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मथुरा के निदेशक को भेजे गए हैं।

Join Channel