W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अब 25 लाख तक मिलेगी ग्रेच्युटी, केवल इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मियों को केंद्र सरकार की हिस्सेदारी के बराबर ग्रेच्युटी मिलेगी। नए फैसले के लागू होने के बाद गुजरात सरकार को हर साल 53.13 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा खर्च करना होगा।

03:58 AM Dec 05, 2024 IST | Ranjan Kumar

गुजरात सरकार के इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मियों को केंद्र सरकार की हिस्सेदारी के बराबर ग्रेच्युटी मिलेगी। नए फैसले के लागू होने के बाद गुजरात सरकार को हर साल 53.13 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा खर्च करना होगा।

अब 25 लाख तक मिलेगी ग्रेच्युटी  केवल इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Advertisement

गुजरात सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। भूपेंद्र पटेल सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी लिमिट को 25 प्रतिशत बढ़ा दी है। अब कर्मियों को 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिलेगी। इससे पहले गुजरात सरकार के कर्मियों को रिटायरमेंट पर अधिकतम 20 लाख रुपए की लिमिट में रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाता था। सरकार के इस फैसले से गुजरात के सरकारी कर्मियों को 25 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी दी जाएगी। इस फैसले से गुजरात के लाखों कर्मियों को फायदा होगा।

01 जनवरी 2024 के बाद रिटायर होने वाले को मिलेगा फायदा

इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मियों को केंद्र सरकार के कर्मियों के बराबर ग्रेच्युटी मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार को हर साल 53.13 करोड़ रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। 01 जनवरी 2024 के बाद रिटायर होने वाले सभी कर्मियों को बढ़ी ग्रेच्युटी लिमिट का फायदा मिलेगा। जो कर्मी 1 जनवरी, 2024 से पहले रिटायर हुए हैं, उनके लिए ये लिमिट लागू नहीं होगी।

सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते

गुजरात सरकार ने एक अन्य फैसले में राज्य के सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके साथ अब गुजरात सरकार की नौकरी करने वाले लोगों को बेसिक सैलरी का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। कर्मियों को 01 जुलाई 2024 से मिलने वाली सैलरी पर डीए बढ़ाया जाएगा। जुलाई से नवंबर तक के बकाया डीए का दिसंबर की सैलरी के साथ भुगतान होगा। जबकि, पेंशनरों को जनवरी 2025 में भुगतान किया जाएगा। राज्य के 9 लाख से ज्यादा कर्मियों और पेंशनर्स को डीए बढ़ाए जाने के फैसले का फायदा मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×