W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अब टीवी पर नहीं दिखेगी राम और प्रिया की कहानी? नकुल मेहता और दिशा परमार ने छोड़ दिया शो?

अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद इस शो और नकुल-दिशा के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता और दिशा परमार इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

01:44 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team

अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद इस शो और नकुल-दिशा के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता और दिशा परमार इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

अब टीवी पर नहीं दिखेगी राम और प्रिया की कहानी  नकुल मेहता और दिशा परमार ने छोड़ दिया शो
Advertisement
टीवी के फेमस रोमांस ड्रामा शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को लेकर इस वक़्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें ये शो काफी पसंद किया जाता है। इस शो की कहानी के साथ-साथ शो के कलाकार भी ऑडियंस के दिलों को छू चुके हैं। प्रिया के रूप में दिशा परमार और राम कपूर के किरदार में नकुल मेहता अब सभी के फेवरेट बन चुके हैं। इनकी जोड़ी जब भी रोमांस या झगड़ा करते हुए दिखाई देती है तो TRP रातों-रात बढ़ जाती है।
Advertisement
Advertisement
लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद इस शो और नकुल-दिशा के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता और दिशा परमार इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इस फैसले के पीछे वजह क्या है ये जानना भी काफी ज़रूरी है। इस शो से एक्टर्स को काफी प्यार और पॉपुलैरिटी मिली। ऐसे में इन दोनों ने ये कदम क्यों उठाया इसका कारण हम आपको बतातें है।
दरअसल, हाल ही में ऐसी खबर सामने आई कि मेकर्स शो में 20 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद शो में अब पीहू को बड़ा दिखाया जायेगा और कहानी उसके ही इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। खबर तो ये कहती है कि बड़ी पीहू और बाकी एक्टर्स की कास्टिंग भी शुरू हो गई है और जल्द ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा।
ऐसे में नकुल और दिशा को शो में काफी बड़ी उम्र का किरदार निभाना होगा। जिसके चलते अब शो के लीड एक्टर्स नकुल और दिशा ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। दरअसल, ये दोनों नहीं चाहते कि वो इतनी बड़ी बच्ची के माता-पिता के रूप में नजर आएं। ऐसा में हो सकता है कि नकुल और दिशा शो को ही छोड़ दें। हालांकि अभी तक इन दोनों के शो छोड़ने की खबर कंफर्म नहीं हुई है।
वैसे कई बार ऐसा देखने को मिला है कि शो में लीप के बाद अक्सर सितारे शो छोड़ देते हैं क्योंकि ज़्यादा बड़ी उम्र का किरदार निभाना इनके करियर में रुकावट बन सकता है। ऐसे में अगर दिशा परमार और नकुल मेहता ने ये शो छोड़ा तो फैंस का दिल टूटना तय है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×