Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NCE का बड़ा ऐलान, 8 अप्रैल को TATA ग्रुप के नाम से लॉन्च होगा नया इंडेक्स

08:31 AM Apr 04, 2024 IST | Aastha Paswan

NSE: भारत का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 8 अप्रैल से कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में चार नए इंडेक्स लॉन्च करेगा, जिसमें टाटा ग्रुप के स्टॉक का एक अलग इंडेक्स Nifty Tata Group 25% Cap Index होगा।

Highlights

4 नए इंडेक्स शुरू करने का एलान

NSE ने बुधवार के कारोबार बंद होने के बाद 4 नए इंडेक्स शुरू करने का एलान किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जानकारी दी है कि ट्रेडिंग सिस्टम पर ये नए इंडेक्स 8 अप्रैल से लॉन्च होंगे और ये इंडेक्स कैपिटल मार्केट और एफएंडओ सेग्मेंट दोनों के लिए होंगे। दी गई जानकारी के अनुसार नए इंडेक्स में निफ्टी टाटा ग्रुप 25 पर्सेंट कैप, निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20, निफ्टी 500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर शामिल हैं।

Advertisement

अगे हफ्ते से शुरू होगा इंडेक्स में हेल्थकेयर

अगले हफ्ते से शुरू होने वाले इस इंडेक्स में हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े मझौले और छोटे स्टॉक्स के प्रदर्शन को दर्ज किया जाएगा। इस लिस्ट में 30 स्टॉक शामिल किए गए हैं। इस इंडेक्स में शामिल टॉप स्टॉक्स में मैक्स हैल्थकेयर का 14.26 फीसदी वेटेज, ल्यूपिन का 9.19 फीसदी वेटेज और ऑरोबिंदो फार्मा का 7.21 फीसदी वेटेज है।

इस इंडेक्स के जरिए लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप के चुनिंदा स्टॉक्स का प्रदर्शन देखा जाएगा। इस इंडेक्स में कुल 75 कंपनियां शामिल हैं। इनमें शामिल टॉप कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज का वेटेज 9.96 फीसदी, सन फार्मा और टाटा मोटर्स का वेटेज एक समान 4.88 फीसदी है।

Nifty Tata Group 25 Percent Cap

ये इंडेक्स दिए गए कॉर्पोरेट ग्रुप में शामिल चुनिंदा कंपनियों के स्टॉक का प्रदर्शन ट्रैक करेगा. इस इंडेक्स में टीसीएस, टाटा मोटर्स और टाइटन कंपनी सहित ग्रुप की कुल 10 कंपनियां शामिल है। TSA का वेटेज सबसे ज्यादा 24.53 फीसदी और टाटा मोटर्स का 16.11 फीसदी है।

Nifty 500 Multicap Infrastructure 50:30:20

इस इंडेक्स की मदद से इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर की चुनिंदा लार्ज कैप मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के स्टॉक को शामिल किया जाएगा। इंडेक्स में कुल 75 कंपनियां शामिल होंगी और ये सभी कंपनियां निफ्टी 500 का हिस्सा होंगी. इस इंडेक्स में एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article