Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Nupur Sharma Controversy : रांची हिंसा पर बोले CM सोरेन-हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों।

11:38 AM Jun 11, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों।

झारखंड के रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में गोली लगने से घायल दो लोगों की शनिवार को मौत हो गई। वहीं पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। बवाल पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
Advertisement
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों। सोरेन ने कहा, इस समय हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है। 
बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद असमाजिक तत्वों ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जमकर बवाल किया और हनुमान मंदिर तक भारी पथराव और हिंसक संघर्ष किया। 

Ranchi Violence : रांची में हिंसा के दौरान जख्मी दो लोगों की मौत, पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में घायल दो दर्जन लोगों में से देर रात दो लोगों की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने शनिवार सुबह की। दो लोगों की मौत की खबर से पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया, जिसके मद्देनजर रांची के 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पूरे रांची जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक (कार्रवाई) एवी होमकर ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को हुई हिंसा और उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में घायल दो लोगों की देर रात मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।
Advertisement
Next Article