Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Odisha Weather : ओडिशा राज्य सरकार चिंति‍त, 72 घंटों में सन स्ट्रोक से हई 99 मौतें

10:39 AM Jun 03, 2024 IST | Saumya Singh
Odisha Weather

Odisha Weather : ओडिशा में हीट स्ट्रोक से आचानक हुई इतनी अधिक संख्या में मौत को लेकर वहां की राज्य सरकार चिंतित है। ओडिशा के विभिन्‍न हिस्‍सों में पिछले 72 घंटों के दौरान कथित तौर पर सन स्ट्रोक से 99 मौतें होने की बात कही गई है। इन 99 मौतों में से 20 मामलों की पुष्टि जिलाधिकारियों द्वारा की गई है।

Highlight :

स्‍ट्रोक के कारण मौत के कुल 141 मामले दर्ज

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्‍त ने कहा है कि इस भीषण गर्मी के दौरान जिलाधिकारियों की तरफ से स्‍ट्रोक के कारण हुई मौतों के कुल 141 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 26 लोगों के मरने की पुष्टि लू की ही चपेट में आने से हुई है। लगातार हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या को बढ़ते देख शनिवार को तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंची। हीट स्ट्रोक से अचानक हुई इतनी अधिक संख्‍या में मौतों को लेकर राज्य सरकार चिंति‍त है।

हीट स्ट्रोक की स्थिति पर तैयार करेगी रिपोर्ट

जहां पर बुर्ला से आए प्रोफेसर भूटेश्वर प्रधान, स्टेट सर्विलेंस अधिकारी डॉ अशोक कुमार पैतराय व डॉ अर्घ्य प्रधान ने आरजीएच के अधीक्षक डॉ गणेश प्रसाद दास के साथ उच्च स्तर बैठक की। इसके साथ ही हीट स्ट्रोक वार्ड का दौरा कर मरीजों से बातचीत भी की। बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय टीम हीट स्ट्रोक की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी।

स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने दी सलाह

ओडिशा की घटना के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि, बुजुर्गों के साथ-साथ बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। ज्यादा पसीन आना, चक्कर आना और आंख के सामने अंधेरा छा जाना, तेज प्यास लगना, मांसपेशियों में जकड़न, बेहोशी हो जाना लू लगने के लक्षण हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए सुबह या शाम में धूप कम होने पर बाहर निकलें। बाहर जाने से पहले पर्याप्त पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने, छाते और जूतों का प्रयोग करें। धूप में निकलने से बचें।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article