Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छात्राओं की महिला शोषण के खिलाफ आक्रोश रैली

NULL

11:15 AM Apr 22, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ कैपस में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) और विवि के छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छात्रा आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर आरोपियों को सजा देने की मांग की है। रैली में बलात्कारियों को फांसी दो के खूब नारे लगाए गए।

रैली में छात्राओं ने कहा कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और बलात्कार जैसी जघन्य अपराधों के खिलाफ एक साथ मिलकर विरोध-प्रदर्शन करने की जरूरत है। रैली का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा और बलात्कार विरोधी कानून को और सख्त करने को लेकर था। इनमें खासकर महिला सुरक्षा कानून, बलात्कारियों को जल्द फांसी, विवि के सभी कॉलेजों में छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन, विवि में बढ़ने वाली सभी छात्राओं की सुरक्षा और प्रत्येक कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन मुख्य हैं।

रैली को संबोधित करते हुए छात्र संघ महासचिव महामेधा नागर ने बताया कि शनिवार को जो सरकार ने महिला सुरक्षा के मद्देनजर 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा देने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दी है, यह सकारात्मक कदम है। लेकिन सिर्फ कानून बना लेने से लोगों में डर नहीं बैठेगा। इसके लिए जरूरी है कि घटना के बाद छह महीने के अंदर ही आरोपी को सजा सुना दी जाए।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article