W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2164 कार्यक्रमों के जरिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों से रूबरू हुए संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारीगण: डॉ संजय जायसवाल

पटना में आयोजित भाजपा के सभी सात मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इस सफल आयोजन को लेकर आज सोमवार को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर इस विषय में जानकारी दी।

04:46 PM Aug 01, 2022 IST | Ujjwal Jain

पटना में आयोजित भाजपा के सभी सात मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इस सफल आयोजन को लेकर आज सोमवार को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर इस विषय में जानकारी दी।

2164 कार्यक्रमों के जरिए 3 50 लाख से ज्यादा लोगों से रूबरू हुए संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारीगण  डॉ संजय जायसवाल
Advertisement
पटना ,(पंजाब केसरी):पटना में आयोजित भाजपा के सभी सात मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इस सफल आयोजन को लेकर आज सोमवार को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर इस विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि 30 और 31 जुलाई को आयोजित भाजपा के सातों मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। इस बैठक में देश के कोने-कोने से आये प्रतिनिधि न केवल बिहार में आये बदलावों के साक्षी बने बल्कि उन्होंने इन बदलावों की दिल खोल कर प्रशंसा भी की है। यह प्रतिनिधि अब बिहार के विकास की गाथा से पूरे देश को परिचित करवाएंगे।
Advertisement
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम 200 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए गए जिसमे 391 राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए कार्यकर्ता पहुंचे और 2164 कार्यक्रम आयोजित किए गए और संकल्प लिए लिए गए।
Advertisement
 भाजपा नेता ने कहा कि इस दौरान 3.5 लाख से अधिक बिहारवासियों से रूबरू होते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के विषय में बात की। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों को एक दूसरे को समझने और जानने का मौका मिला। इस प्रवास कार्यक्रम के तहत सदस्यों ने पंचायती राज जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर स्थिति को जाना। इसके अलावा वृक्षारोपण का कार्यक्रम को भी बखूबी अंजाम दिया  गया । क्षेत्र के स्टार्टअप योजनाओं को भी देखा तथा इससे हो रहे लाभ की जानकारी ली।
Advertisement
उन्होंने संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सभी आने वाले लोग यहां की व्यवस्था की तारीफ की और संतुष्ट दिखे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लगातार कार्यक्रम चलाती है। आज से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत हुई है, जो 15 अगस्त तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने का निवेदन किया है। इसके तहत उन्होंने लोगो से बच्चो से तिरंगा फहरवाने की अपील की है जिससे बच्चे भी स्वतंत्रता सेनानियों को जान सके। इस संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, अखिलेश सिंह, संतोष पाठक व मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×