टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेल कंपनियों ने Air India की ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाला

एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया।

06:57 AM Oct 18, 2019 IST | Desk Team

एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया।

एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीन सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को भुगतान ना करने की स्थिति में 18 अक्टूबर से छह हवाई अड्डों पर उसे ईंधन आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी थी। 
इसकी वजह एअर इंडिया पर तीन कंपनियों का 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ईंधन भुगतान बकाया होना है। अधिकारियों ने कहा कि एअर इंडिया ने पत्र लिख कर उसकी ईंधन आपूर्ति ना रोकने का अनुरोध किया और नियमित भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ईंधन आपूर्ति रोकने के फैसले को टाल दिया गया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article