टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेल की कीमतों में फिर उछाल, दिल्ली में 82 रुपये के पास पहुंचा पेट्रोल

NULL

09:18 AM Sep 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‌दिन-प्र‌तिदिन दिन इजाफा हो रहा है। रविवार सुबह दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ, इसके अलावा डीजल के दाम भी 18 पैसे बढ़े। इस तरह रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.91 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं डीजल के दाम 73.72 रुपए प्रति लीटर हैं।मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम और ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। मुंबई में रविवार को पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़े, जबकि डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े। इस तरह मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पिछले कई दिनों से तेल की कीमतों के दामों में वृद्धि जारी है। इसका कारण कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना और भारतीय मुद्रा रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट आना है। डॉलर की तुलना में रुपया के गिरने से तेल का आयात महंगा होता है, जो डॉलर में किया जाता है। कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 79 डॉलर प्रति बैरल (1 बैरल में 159 लीटर) है।

तेल की लगातार बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं, क्योंकि वह एक मंत्री हैं। जब उनसे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को होने वाली परेशानी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मैं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान नहीं हूं। चूंकि मैं मंत्री हूं…मेरा मंत्री पद जाएगा तो मैं परेशान हो जाऊंगा। लेकिन जनता परेशान है। इसे समझ सकते हैं और कीमतें कम करने का दायित्व सरकार का है।’ उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है पर राज्यों को भी इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Next Article