टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेल कीमतों में लगेगी आग, क्रूड ढुलाई किराया 28 प्रतिशत बढ़ा

अमेरिका द्वारा चीन की तेल ढोने वाली कंपनी कोस्को पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मिडिल ईस्ट से एशिया में क्रूड ढुलाई का किराया 28 प्रतिशत उछल गया है।

09:21 AM Sep 28, 2019 IST | Desk Team

अमेरिका द्वारा चीन की तेल ढोने वाली कंपनी कोस्को पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मिडिल ईस्ट से एशिया में क्रूड ढुलाई का किराया 28 प्रतिशत उछल गया है।

सिंगापुर : सऊदी अरब में तेल प्लांट पर हमले के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग और धधकने वाली है। अमेरिका द्वारा चीन की तेल ढोने वाली कंपनी कोस्को पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मिडिल ईस्ट से एशिया में क्रूड ढुलाई का किराया शुक्रवार को 28 प्रतिशत उछल गया है। अमेरिका ने यह कार्रवाई कथित तौर पर कोस्को द्वारा ईरान से बाहर तेल ले जाने की वजह से की है। 
अमेरिका ने कहा है कि उसने यह बड़ी कार्रवाई ईरान लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने की वजह से की है। कोस्को की दो इकाइयां और कुछ अन्य कंपनियां इसमें शामिल हैं। कोस्को दुनिया की सबसे बड़ी तेल ढुलाई कंपनियों में से एक है, जिसके 50 से अधिक सुपरटैंकर्स तेल की ढुलाई करते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने के लिए ईरान के तेल कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका की ताजा कार्रवाई के बाद एशिया के तेल खरीददार जहाजों की बुकिंग के लिए दौड़ पड़े। 
मध्य पूर्व से उत्तरी एशिया के लिए अक्टूबर में तेल ढुलाई का किराया रातों रात 19 प्रतिशत बढ़ गया। सिंगापुर बेस्ड क्रूड ट्रेडर ने कहा कि प्रति जहाज किराया 6 लाख डॉलर तक बढ़ गया है। मध्य पूर्व के भारत के पश्चिमी तट तक अक्टूबर के दूसरे सप्ताह का रेट 28 पर्सेंट तक बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट ने दो सुपरटैंकर्स बुक करा लिए हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article