विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार से महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने की मांग की
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने बुधवार को राज्य विधान परिषद के सभापति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की मांग कर एकनाथ शिंदे नीत सरकार को घेरने का प्रयास किया।
10:36 PM Aug 24, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने बुधवार को राज्य विधान परिषद के सभापति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की मांग कर एकनाथ शिंदे नीत सरकार को घेरने का प्रयास किया।
Advertisement
यह पद सात जुलाई को रामराजे नाइक निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शशिकांत शिंदे ने राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कार्य मंत्रणा समिति में चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वे इस मुद्दे पर सदन में विभिन्न पार्टी के नेताओं से बात करेंगे।
राकांपा के विधान परिषद सदस्य ने कहा, ‘‘कल इस सत्र का आखिरी दिन है।’’
Advertisement
कांग्रेस नेता भाई जगताप ने चुनाव कार्यक्रम की बृहस्पतिवार को घोषणा किये जाने की मांग की।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट से संबद्ध सचिन अहीर ने कहा कि तत्कालीन ठाकरे नीत राज्य सरकार के अनुरोध के बावजूद सदन के सभापति के चुनाव में देरी हुई।
Advertisement