टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा के सवाल पर बवाल

NULL

10:37 AM May 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा में 10 अप्रैल को हुए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के जूनियर इंजिनियर (JE) के एग्जाम के प्रश्न नंबर-75 को लेकर विवाद पैदा हो गया है। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने ओल्ड थाने में आयोग के खिलाफ शनिवार को शिकायत दी। परीक्षा में ब्राह्मणों पर एक ऐसा सवाल पूछा गया है जिसे अपमानजनक बताया जा रहा है। ब्राह्मण समाज की नाराजगी को देखते हुए खुद सीएम मनोहरलाल ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू कर दी है।

Advertisement

सीएम ने ब्राह्मण समाज के नेताओं से फोन पर बात कर सवाल वापस कराने और कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, एचएसएससी ने भी अपनी वेबसाइट पर सवाल वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग की इस परीक्षा का प्रश्न नंबर-75 हरियाणा में माने जाने वाले अपशगुन को लेकर है। इस बहुविकल्पीय सवाल में तीसरा विकल्प ‘काले ब्राह्मण से मिलना’ और चौथा विकल्प ‘ब्राह्मण कन्या को देखना’ दिया गया है।

इसी को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। एसएचओ ओल्ड थाना राजबीर सिंह ने बताया कि ब्राह्मण समाज की शिकायत जांच के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि सवाल के विकल्प ब्राह्मण समाज की भावनाएं भड़काने वाले हैं। सीएम ने फोन पर बात कर सवाल वापस कराने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जेई एग्जाम के 75वें सवाल का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है।

इसमें एक सवाल पूछा गया है। यह सवाल है- नीचे दिए गए 4 विकल्पों में से किसे बुरा शगुन नहीं माना जाता है ? वहीं इसके विकल्‍प हैं। विकल्‍प- खाली घड़ा, ईंधन से भरा डिब्बा, काले ब्राह्मण से मुलाकात और ब्राह्मण लड़की का दिखना। इस सवाल पर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति दर्ज कराई है। पूरा मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार से शिकायत की गई है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Next Article