India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिट्टू बजरंगी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

09:23 PM Jan 10, 2024 IST
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को नूंह उपद्रव के आरोपित बिट्टू बजरंगी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने महेश पांचाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित की। बता दें, 13 दिसंबर की रात बिट्टू के भाई महेश को किसी ने आग लगा दी थी। सोमवार रात को दिल्ली एम्स में महेश की मौत हो गई थी। इसे लेकर बिट्टू और उसके स्वजन एवं समर्थकों में रोष है। मंगलवार को तनाव के बीच महेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।

 Highlights

 पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार भी किया

बिट्टू बजरंगी का नाम नूंह उपद्रवियों के आरोपितों के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रकरण में उछला था। पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार भी किया था। बिट्टू बजरंगी के भाई महेश की एक महीना पहले कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने महेश पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। इस घटना को नूंह उपद्रव से जोड़कर ही देखा जा रहा है। मामले में एक आरोपी को नामजद बनाया गया है। उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article