India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gujrat Flood News : गुजरात में बाढ़ को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

07:34 PM Aug 28, 2024 IST
Advertisement

Gujrat Flood News : गुजरात में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। साथ ही बाढ़ से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई है, जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है।

Gujrat Flood News : प्रियंका गांधी ने जताया दुख

Gujrat Flood News : गुजरात में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई है, जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात में बाढ़ के कारण हुई मृत्यु और विनाश के बारे में दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, गुजरात में बाढ़ की वजह से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस आपदा में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बड़े पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने शोक-संतप्त परिवारों और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सभी गुजरात वासियों की कुशलता की कामना करती हूं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया, प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें। इसके अलावा उन्होंने राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने और बेघर हुए लोगों के त्वरित पुनर्वास की अपील की।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की।

Gujrat Flood News : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात में भारी बारिश की स्थिति के संबंध में मुझसे टेलीफोन पर बातचीत की और राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों के जीवन और पशुधन की सुरक्षा पर मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, गुजरात को केंद्र सरकार की ओर से सभी आवश्यक समर्थन और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article