India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

IndiGo Flight: लगातार फ्लाइट में बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामले, महिला की आंख लगते ही गलत तरीके से छूने लगा शख्स

12:44 PM Sep 11, 2023 IST
Advertisement
पिछले कई महीनों में फ्लाइट से छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें अब एक नया मामले में मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ की गई है।पीड़ित महिला यात्री का आरोप है कि बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं आदमी उसके करीब भी आ गया, जिसके बाद महिला यात्री ने शोर मचाया।आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू 
आपको बता दें इस पूरी घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेट भागते हुए उसके पास आई। आस-पास बैठे सभी यात्री भी शोर से उठ गए थे. महिला यात्री ने सारी बात फ्लाइट कोच को बताई। बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा। 
आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया 
दरअसल, इस मामले के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में ऐसा कुछ मामला सुनने को मिला है। पिछले तीन महीनों में छेड़छाड़ का यह पांचवां मामला बताया जा रहा है। 
Advertisement
Next Article