India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ujjain: आज महाकाल की शाही और अंतिम सवारी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

12:12 PM Sep 11, 2023 IST
Advertisement
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज महाकाल की शाही सवारी  निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की सवारी में चार लाख से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पंडित और पुरोहितों के मुताबिक भगवान महाकाल शाही सवारी के दौरान चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप में प्रजा को दर्शन देंगे। 
सवारी मार्ग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया की सवारी मार्ग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।सवारी मार्ग की ऊंची बिल्डिंग पर टेलिस्कोप से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। इसके अलावा सारी व्यवस्थाओं में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है।सवारी में भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया
इस के साथ ही उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शाही सवारी के मध्य नजर सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। उज्जैन कलेक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार की व्यवस्था हर साल बनाई जाती है। शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। 
Advertisement
Next Article