Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Oxygenos 16 Kab Launch Hoga: दिवाली से पहले OnePlus करेगा धमाका, AI, Gemini और Mind Space फीचर के साथ मिलेगा नया अपडेट

11:56 AM Oct 07, 2025 IST | Himanshu Negi
Oxygenos 16 ( Photo: Social Media)

Oxygenos 16 Kab Launch Hoga: OnePlus दिवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा देने वाला है। बता दें कि 16 अक्टूबर 2025 को OxygenOS 16 को लॉन्च किया जाएगा, इसका टीजर आधिकारिक सोशल मीडिया में भी जारी कर दिया गया है जिसकी टैगलाइन "Intelligently Yours" रखी गई है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को AI का नया अनुभव मिलने के साथ ही कई नए फीचर मिलने वाले है। आईए विस्तार से जानते है इस अपडेट के बाद क्या नए फीचर मिलने वाले है और यह किन स्मार्टफोन में रन करेगा।

Oxygenos 16 Kab Launch Hoga

Advertisement
Mind Space Feature (Photo: Social Media)

Oxygenos 16 को दिवाली से पहले 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस अपडेट के बाद AI का शानदार अनुभव मिलेगा साथ ही इस अपडेट को Google Gemini के साथ जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से स्मार्टफोन अब और स्मार्ट हो जाएगा और खुद ही कमांड देने पर कई काम करेगा। जैसे सुझाव देना, नोट्स की जानकारी लेना समेत कई फीचर यूजर्स को मिलेगें।

OnePlus Oxygenos 16 Features

Oxygenos 16 अपडेट आने के बाद स्मार्टफोन अधिक स्मार्ट होने के साथ ही यूजर्स को कई फीचर का अनुभव भी मिलेगा। बता दें कि मल्टीटास्किंग की क्षमता बेहतर होना, एनिमेशन का स्मूथ रन करना, यूज़र इंटरफ़ेस को बेहतर करना और सटीक AI स्मार्ट सुझाव में भी मदद करेगा। साथ ही Mind Space फीचर आने की भी संभावना है जिससे एक ही जगह पर नोट्स और जरूरी जानकारी सेव करने की सुविधा मिलेगी।

Oxygenos 16 in OnePlus Series

Oxygenos 16 ( Photo: Social Media)

Oxygenos 16 का अपडेट OnePlus स्मार्टफोन की कई सीरीज में अपडेट होगा। माना जा रहा है कि सबसे पहले OnePlus 15 Series में देखने को मिल सकता है। वहीं OnePlus 12 और 12R, 11 और 11R, Nord 3 और Nord CE 4, OnePlus फोल्डेबल और Pad में भी जल्द यह अपडेट देखने को मिलेगा।

ALSO READ: Vivo V60e Kab Launch Hoga: 200Mp का कैमरा, 6500mAh की बैटरी, लॉन्च होने से पहले जानें स्मार्टफोन के फीचर

Advertisement
Next Article