Paise ke Liye Vastu Tips: धन, संपदा और समृद्धि पाने के लिए आज ही आजमाएं ये आसान Vastu Upay
Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र या Vastu Upay एक काफी प्राचीन विज्ञान है। Vastu Shastra और Vastu Upay हमारे जीवन की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है। वास्तु शास्त्र जीवन की सभी महत्वपूर्ण चीजें में अभिन्न भूमिका निभाता है और पंच तत्व - जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी के बीच तालमेल बनाता है।
वास्तु शास्त्र के जरिए लोग अपनी समस्याओं से राहत पाने के उपाय आजमाते हैं। खराब वास्तु दोष से हमारे जीवन पर काफी बुरा असर पड़ता है। खराब वास्तु दोष होने की वजह से हमारे सारे काम बिगड़ सकते हैं। इतना ही नहीं खराब वास्तु दोष की वजह से हमारी सेहत भी खराब रह सकती है। इसलिए वास्तु दोष होने पर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए न जानें क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं।
खराब वास्तु दोष से घर में नकारात्मक ऊर्जा, कार्यों में बाधा, पारिवारिक सदस्यों में मतभेद और बीमारियां, धन संबंधित आदि समस्याएं बनी रहती हैं। धन जो की सभी को जीवन में काफी अहमियत रखता है और अगर खराब वास्तु दोष के कारण धन की हानि हो रही हो तो लोगों को काफी नुकसान पहुंचता है।
अगर आप भी अपनी धन की हानि होने से खुद को बचाना चाहते हैं और अगर आप भी धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आप इन आसान वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको अपने जीवन में लगे वास्तु दोषों से मुक्ति मिलेगी और धन का लाभ भी मिलेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं यह Vastu Upay
धन प्राप्ति के लिए करें ये Vastu Upay
धन हमारे जीवन में काफी अहम और जरूरी होता है। बिना धन के कोई भी काम करना काफी मुश्किल होता है। कई लोगों को धन का हानि होती है तो वह तरह-तरह के Vastu Upay आजमाते हैं। आज हम भी आपको बताएंगे की आप धन की प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि के लिए किन Vastu Upay को कर सकते हैं।
अगर आपको भी धन का लाभ प्राप्त करना है तो आपको हमेशा अपने पैसों को दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इतना ही नहीं आपको अपने घर में हमेशा अपनी तिजोरी के साथ-साथ अलमारी, सोना-चांदी, आभूषण, वित्तीय दस्तावेज आदि चीजें भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।
Vastu Shastra के अनुसार दक्षिण-पश्चिम की दिशा पृथ्वी तत्व को दर्शाती है। यह दिशा स्थिरता सुनिश्चित करती है। अगर आप इस दिशा में किसी जरूरी और कीमती वस्तु को रखते हैं तो इन चीजों को गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।
इसके साथ ही अगर आप धन की हानि से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको धन या धन से जुड़ी किसी भी चीज को पश्चिम या दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए, इसको नजरअंदाज करने से धन की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read...
Vastu Tips For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय रखें इन 7 बातों का ध्यान
Paise ke liye Vastu tips-तुलसी का पौधा ऐसे रखें
तुलसी का पौधा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। तुलसी को भगवान विष्णु की सबसे प्रिय माना जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। इतना ही नहीं हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा भी की जाती है।
तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। अगर आप भी धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह लक्ष्मी और विष्णु की कृपा को आकर्षित करता है।
इस दिशा में तुलसी को रखने से आपके जीवन के सभी वास्तु दोष भी दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिशा में तुलसी को रखकर आप यदि उसकी सेवा करते हैं तो इससे आपको घर के कलेह और लड़ाई-झगड़ों से भी निजात मिलती है।
Also Read...
घर में खास चीजों को रखने के Vastu Upay
अगर आपको भी धन की बहुत ज्यादा हानि हो रही है तो आप इस खास उपाय को भी आजमां सकते हैं। धन की प्राप्ति के लिए आप घर में मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे जरूर लगाएं। इन पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इन पौधों को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इतना ही नहीं ये पौधे धन को आकर्षित करने में भी काफी मदद करते हैं।
इसके अलावा आपको धन लाभ के लिए घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स और पौधे भी लगाने चाहिए। इतना ही नहीं आपको धन लाभ के लिए ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम या एक छोटा-सा फव्वारा रख सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इसके साथ ही आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना होगा की ईशान कोण में कभी भी गंदगी न हो और न ही इस दिशा में कोई भारी सामान आदि हो। क्योंकि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी के आगमन में अवरोध पैदा हो सकता है।
Also Read...
क्या आप भी गलत दिशा में कर रहे हैं पूजा, आज ही नहीं माने ये वास्तू नियम तो घर से चली जाएंगी लक्ष्मी