For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan: सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल 9 आतंकी गिरफ्तार

06:41 PM Dec 21, 2023 IST | Prateek Mishra
pakistan  सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल 9 आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तान में डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके में सेना चेकपोस्ट पर हमले में शामिल मास्टरमाइंड सहित नौ आतंकवादियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी सामने आई है।

अफगानिस्तान कनेक्शन आया सामने

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह अफगानिस्तान के हैं, जबकि घातक हमले का मास्टरमाइंड डी.आई. खान दरबान इलाके का ही रहने वाला है।

तहरीक-ए-जिहाद ने ली थी जिम्मेदारी

12 दिसंबर को छह आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरे ट्रक को इलाके के एक सैन्य अड्डे में घुसा दिया था और उसके बाद आत्मघाती बम हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संबद्ध एक नए समूह तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×