For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लाल सूट में उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं Parineeti Chopra, ब्लैक ड्रेस में दूल्हे मियां ने भी दिया खूब टक्कर

01:57 PM Sep 22, 2023 IST | Ekta Tripathi
लाल सूट में उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं parineeti chopra  ब्लैक ड्रेस में दूल्हे मियां ने भी दिया खूब टक्कर

इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी में से एक की शुरुआत अब होती हुई दिख रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं राघव चढ़ा और परिणीति चोपड़ा की शादी की। दरअसल फैंस लम्बे वक़्त से इस शादी का इंतजार रहे थे। ऐसे में अब फाइनली शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। साथ ही अब एक से दो होने के लिए परिणीति और राघव उदयपुर भी पहुंच गए हैं। जहां से अब शादी की कुछ झलकियां भी सामने आ रही हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल दोनों सितारे 23 सितंबर के दिन शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली में सूफी नाइट और अरदास का प्रोग्राम रखा गया। जिसके बाद अब ये स्टार कपल अपनी शादी के लिए उदयपुर निकल गए हैं। जहां दोनों को परिवार संग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये दोनों सितारे उदयपुर में परिजनों और करीबी रिश्तेदार के बीच शादी करने वाले हैं।

बता दे की एयरपोर्ट से अब होने वाली दुल्हनियां की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जहां इस दौरान परिणीति सुर्ख लाल रंग की सूट में नजर आ रही हैं। वही इस दौरान होने वाली दुल्हन का नूर एक्ट्रेस के चेहरे पर दिख रहा था। साथ ही एक्ट्रेस को उनके दूल्हे मियां भी इस दौरान कड़ी टक्कर देते हुए दिखे। जहां परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ यहां पहुंची थीं। दोनों सितारे उदयपुर में होने वाली अपनी ग्रैंड इंडियन वेडिंग के लिए पहुंची थीं।

बता दे की परिणीति के साथ-साथ राघव चड्ढा का लुक इस वक्त हर किसी का अटेंशन खींच ले गया।आप नेता और सांसद राघव चड्ढा इस दौरान ब्लैक टी और ब्लू जींस में बेहद डैशिंग लग रहे थे। राघव चड्ढा का ये लुक फैंस का ध्यान खींच ले गया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाई सिक्योरिटी के बीच यहां नजर आए। इसके साथ ही शादी के वेन्यू से भी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। जहां बैंड बाजा दूल्हा-दुल्हन के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा हैं। बता दे की दोनों सितारे 23 सितंबर के दिन शादी रचाने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ekta Tripathi

View all posts

Advertisement
×