Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BJP सांसद Nishikant Dubey ने की, बिहार और झारखंड के मुस्लिम बहुल जिलों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

05:59 PM Jul 25, 2024 IST | Shubham Kumar

Nishikant Dubey : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ( Nishikant Dubey ) ने संसद में बिहार और झारखंड के उन हिस्सों में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को लेकर लोकसभा के मॉनसून सत्र में अलग प्रकार की मांग रख दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ( Nishikant Dubey ) ने झारखंड के संथाल परगना और बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुस्लिम आबादी बढ़ने का मुद्दा उठाया। निशिकांत दुबे ने हिंदुओं के गांव खाली होने का दावा करते हुए सरकार से इन क्षेत्रों को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग कर दी ।

Advertisement

आदिवासी के आस्तित्व के संकट का सवाल

लोकसभा में शून्यकाल इस मुद्दे को उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने कहा कि साल 2000 में बिहार से झारखंड के अलग होने के समय संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत थी जो आज 26 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘10 प्रतिशत आदिवासी कहां खो गए, कहां गायब हो गए। सदन कभी इसकी चिंता नहीं करता। झारखंड की सरकार भी कोई कार्रवाई नहीं करती।’’

बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से कर रहे शादी-  Nishikant Dubey

दुबे ( Nishikant Dubey ) ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिये उनके क्षेत्र में आकर आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू, मुसलमान का सवाल नहीं है। मेरे संसदीय क्षेत्र की एक विधानसभा में 267 बूथ पर मुसलमानों की आबादी 117 प्रतिशत बढ़ गई। पूरे झारखंड में 25 विधानसभाओं मे मुस्लिम आबादी 110 से 123 प्रतिशत तक बढ़ी है।’’

पांकुर में हुए दंगे पर अगर घुसपैठिये जिम्मेदार नहीं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार-  Nishikant Dubey

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि झारखंड के पांकुर में पिछले दिनों दंगा हुआ क्योंकि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और माल्दा से आए लोगों ने तथा बंगाल पुलिस ने स्थानीय हिंदुओं को भगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुओं के गांव के गांव खाली हो रहे हैं। मैं ऑन रिकॉर्ड यह बात कह रहा हूं। एक भी बात गलत है तो इस्तीफा देने को तैयार हूं।’’ दुबे ने कहा कि बंगाल से आए लोगों ने जुल्म किया और झारखंड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

केंद्रशासित प्रदेश बनाकर एनआरसी लागू करे केंद्र सरकार

उन्होंने कहा कि इन सब घटनाक्रम को देखते हुए झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के माल्दा और मुर्शिदाबाद तथा बिहार के अररिया, किशनगंज और कटिहार को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बना देना चाहिए और यहां राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू की जानी चाहिए, अन्यथा ‘‘यहां से हिंदू खाली हो जाएंगे’’। उन्होंने कहा कि इससे भी पहले सदन की एक समिति क्षेत्र में भेजी जाए जिसमें तृणमूल कांग्रेस के सर्वाधिक सदस्यों को रखा जाए।  उन्होंने मांग की कि विधि आयोग की 2010 की 235वीं रिपोर्ट को लागू किया जाए जिसमें सिफारिश की गई है कि धर्मांतरण और दूसरे धर्म के लोगों से शादी के लिए अनुमति जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article