Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Pati Patni Aur Panga में Sudesh Lehri और Mamta Lehri मचाएंगे धमाल, खोले सेट से कईं राज़

02:52 PM Aug 08, 2025 IST | Arpita Singh
Pati Patni Aur Panga

Pati Patni Aur Panga: कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने नाम सुदेश लहरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। उनकी पत्नी ममता लहरी के साथ हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने लोगों का दिल जीत लिया। रियलिटी शो Pati Patni Aur Panga में हिस्सा ले रहे इस जोड़े की केमिस्ट्री देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हैं। इस इंटरव्यू में दोनों ने न सिर्फ अपने रिश्ते की शुरुआत बताई, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और एक-दूसरे के लिए उनके प्यार को भी बयां किया।

शादी की दिलचस्प कहानी

Pati Patni Aur Panga: सुदेश लहरी ने बताया कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। उस वक्त सुदेश की उम्र सिर्फ 17 साल थी और ममता 15 साल की थीं। सुदेश ने मज़ाक में बताया कि उन्होंने अपने घरवालों से कह दिया था, “या तो अभी शादी करवा दो या फिर कभी मत करवाना।” और इसी तरह महज दो घंटे में दोनों की शादी हो गई।

इस मज़ाकिया अंदाज़ के पीछे एक गंभीर सच्चाई भी छुपी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष था। किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। लेकिन ममता ने कभी शिकायत नहीं की और हर मुश्किल में उनका साथ दिया। सुदेश कहते हैं कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसमें ममता का बहुत बड़ा हाथ है।

Advertisement
Pati Patni Aur Panga

Pati Patni Aur Panga

कलर्स टीवी के शो Pati Patni Aur Panga – जोड़ियों का रियलिटी चेक में यह जोड़ी एकसाथ नजर आई है। इस शो में दोनों की बॉन्डिंग और समझदारी को देखकर ऑडियंस भी इमोशनल हो गई। शो के एक एपिसोड में ममता ने कहा कि उन्हें कभी सुदेश के किसी को-एक्टर या नियी से जलन नहीं होती, क्योंकि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा –
“कॉमेडी सीन में वो जिस भी हीरोइन के साथ होता है, मैं हंसती हूं… मैं जलती नहीं।”इस जवाब ने यह साबित कर दिया कि रिश्ते में भरोसा सबसे मजबूत नींव होती है।

Pati Patni Aur Panga

ममता की सादगी और सुदेश का सम्मान

शो में ममता की सादगी और शांत स्वभाव ने सबका दिल जीत लिया। वे ज्यादा कैमरे के सामने नहीं आतीं, लेकिन जब आईं तो अपने सच्चे दिल की बात रखीं। वहीं सुदेश बार-बार यही कहते नजर आए कि उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत ममता को माना है। वे कहते हैं –
“मैं भले ही स्टार बन गया हूं, लेकिन असली सुपरस्टार तो मेरी बीवी है।”

सुदेश और ममता लहरी की कहानी बताती है कि एक मजबूत रिश्ता केवल प्यार से नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और साथ निभाने से बनता है। शो Pati Patni Aur Panga में उनकी केमिस्ट्री ने ये साबित कर दिया कि असली रिश्ते परदे से कहीं ज्यादा गहराई रखते हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और सच्चा प्यार आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है।

Also Read: Border 2 Teaser date out: इस खास दिन रिलीज़ होगा Sunny Deol की फिल्म का टीज़र, बड़ा अपडेट आया सामने

Advertisement
Next Article