For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Andhra Pradesh: Pawan Kalyan को उपमुख्यमंत्री नामित कर ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया

05:06 PM Jun 14, 2024 IST | Abhishek Kumar
andhra pradesh   pawan kalyan को उपमुख्यमंत्री नामित कर ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया

Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण(Pawan Kalyan) को उपमुख्यमंत्री नामित किया। वहीं इसके साथ उन्हें ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया।

Highlights
. Pawan Kalyan बने उपमुख्यमंत्री
. उन्हें ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया

Pawan Kalyan बने उपमुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण(Pawan Kalyan) को उपमुख्यमंत्री नामित किया। वहीं इसके साथ उन्हें ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया। अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं।तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग दिए गए हैं।

Pawan Kalyan - Hindi News हिंदी न्यूज़, Latest News In Hindi, Hindi  Samachar, Punarvas Online News | पुनर्वास ऑनलाइन

Pawan Kalyan को विकास विभाग आवंटित किया गया

नायडू के साथ बुधवार को 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी। पी. नारायण को एक प्रमुख विभाग नगर प्रशासन आवंटित किया गया है, जो अमरावती राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार होगा।चंद्रबाबू नायडू के बाद डिप्टी सीएम(Pawan Kalyan) के तौर पर शपथ लेने वाले जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. उनके पास पंचायती राज, ग्रामीण विकास और जल आपूर्ति, पर्यावरण, फॉरेस्ट, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय जैसे विभाग हैं. उनके अलावा बीजेपी विधायक नारा लोकेश को आईटी और मानव संसाधन विकास जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पवन कल्याण ने मोदी के कान में क्या कहा? बड़े भाई चिरंजीवी के लिए सम्मान,  भावुक

जबकि सीएम नायडू के पास सामान्य प्रशासन विभाग (GDA), लॉ एंड ऑर्डर लॉ एंड ऑर्डर और पब्लिक इंटरप्राइजेज के साथ-साथ जो विभाग किसी मंत्री को नहीं दिया जाएगा वह सीएम के पास ही रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×