Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me? जानें आ गई तारीख
Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me: साल 2025 खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी साल एकमात्र पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में नजर आएगा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका विशेष महत्व है। साल 2025 में केवल एक ही Chandra Grahan लगेगा और वह 7 सितंबर 2025 को होगा। यह दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ रहा है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह एक पूर्ण Chandra Grahan होगा और इसे भारत सहित कई देशों में देखा जा सकेगा।
Pehla Chandra Grahan kab Hai जानें?
- ये चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा
- इसकी पूर्णता का समय रात 11:42 बजे होगा
- यह ग्रहण 1:26 बजे रात तक चलेगा
- इस प्रकार, यह खगोलीय घटना लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगी और इसे भारत में नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।
किन-किन स्थानों पर दिखेगा Pehla Chandra Grahan?
kab Tak Rahega सूतक काल ?
भारत में जब ग्रहण दिखाई देता है, तो उसका सूतक काल भी मान्य होता है। इस बार सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:58 बजे से शुरू होगा और ग्रहण समाप्ति तक यानी 1:26 बजे रात तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य, भोजन, यात्रा और पूजा से बचने की परंपरा है। इसे आत्मशुद्धि और ध्यान-मनन का समय माना जाता है।
Pehla Chandra Grahan: इस दौरान क्या न करें?
- मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं, मूर्तियों को न छुएं
- पूजा, मंत्र-जाप या धार्मिक कार्य न करें
- गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी रखें, ग्रहण न देखें और धारदार चीजों का उपयोग न करें
- भोजन न पकाएं, और पहले से बना खाना भी न खाएं
- नाखून काटना, बाल कटवाना और श्रृंगार से परहेज करें
- ग्रहण को सीधे आंखों से न देखें
- Chandra Grahan के बाद क्या करें?
- स्नान करें और साफ-सफाई करें
- पूजा स्थान की शुद्धि करें
- अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करें
- भोजन में यदि रखा हो तो तुलसी के पत्ते अवश्य डालें, ताकि खाना अशुद्ध न हो
वैज्ञानिक जानकारी
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। यह एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जिसे विज्ञान के नजरिए से समझा जा सकता है।