W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, डिप्टी CM बने चाउना मीन

12:13 PM Jun 13, 2024 IST | Yogita Tyagi
पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ  डिप्टी cm बने चाउना मीन

भाजपा नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ईटानगर के डीके स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। 44 वर्षीय पेमा खांडू 2016 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल के CM के रूप में शपथ ली
  • शपथ ग्रहण में अमित शाह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, हिमंत सरमा शामिल हुए

राज्यपाल ने पेमा खांडू को सरकार बनाने को किया आमंत्रित

बुधवार को उन्हें अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फिर से चुना गया, जिससे उनके तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक ने खांडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हुए चुनावों में 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने 46 सीटें जीतीं। चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में 10 सीटें निर्विरोध जीती थीं।

अरुणाचल के लिए BJP ने किया पोस्ट

शपथ ग्रहण समारोह से पहले अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल ने पोस्ट किया, “कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह की लहर ईटानगर के डोनी पोलो एयरपोर्ट पर भर गई, जब गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के अपने पहले दौरे पर पहुंचे।” पोस्ट में आगे कहा गया, “मंत्रियों का एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा अरुणाचल प्रदेश विधायक दल के नेता पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया।” लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हुए चुनावों में भाजपा ने 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 46 सीटें जीतीं। एक दिन पहले पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर आभार व्यक्त किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×