For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने उमड़े लोग

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद् भुत संगम दिखा। गंगा स्नान के लिए बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के से ही लोग हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे।

05:42 PM Nov 08, 2022 IST | Ujjwal Jain

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद् भुत संगम दिखा। गंगा स्नान के लिए बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के से ही लोग हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने उमड़े लोग
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद् भुत संगम दिखा। गंगा स्नान के लिए बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के से ही लोग हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे। सुबह के समय ठंड होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।
Advertisement
मंगलवार को हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद देव दर्शन कर दान पुण्य आदि कर्म भी किए। अपर रोड बाजार, मोती बाजार, मनसा देवी बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिससे व्यापारियों के चेहरे खुश नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शहर के सभी पार्किंग स्थल वाहनों से खचाखच भर रहे। मजबूरी में कई श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के अंदर सड़कों के किनारे खड़े करने पड़े। उधर, गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव होने के कारण गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजे और लंगर लगाए गए। ज्ञानी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।
कार्तिक पूर्णिमा का स्नान तड़के शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ गंगा के घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। हरकी पैड़ी के साथ ही अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु स्नान व पूजा पाठ करते दिखे। हरकी पैड़ी जाने वाले सभी मार्गों पर जगह जगह बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखी।
पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मेला ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को एक दिन पहले ही ब्रीफ करते हुए पूरी सजगता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए थे। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्र और शालीन व्यवहार करने के भी निर्देश ‌दिये थे। स्नान पर्व के दौरान आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए निरन्तर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बम निरोधक दस्ते की दो टीम मय श्वान दल नियुक्त की गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार पुलिस की व्यवस्था की गई है। अभिसूचना इकाई के 20 अधिकारी कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। यात्रियों के डूबने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण स्नान घाटों पर जल पुलिस के जवानों व गोताखोरों एवं 01 प्लाटून फ्लड कम्पनी को मय बोट नियुक्त किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×