W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार की आपूर्ति करने वाला शख्स साथी समेत गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक शख्स को राज्य के शामली जिले से शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।

05:47 PM Nov 23, 2019 IST | Shera Rajput

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि शामली जिले के जलालपुर का रहने वाला राज सिंह नामक व्यक्ति खालिस्तानी आतंकवादियों को विस्फोटक सप्लाई कर रहा था। उसे शामली में गुरुद्वारा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। राज सिंह के साथी आसिफ को भी गिरफ्तार किया गया है । वह भी शामली के जलालपुर का रहने वाला है।
Advertisement
विज्ञप्ति में कहा गया कि आदर्श मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। राज सिंह पंजाब के मोहाली में एक मामले के सिलसिले में वांछित था। पंजाब में लखबीर सिंह नामक व्यक्ति से पूछताछ के दौरान पता चला था कि राज सिंह पैसे के बदले उसे 10 हथगोले, एक पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस देने वाला था।
विज्ञप्ति में बताया गया कि राज सिंह के पास से .32 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए जबकि उसके सहयोगी आसिफ के पास से 315 बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। इस बात की जांच की जा रही है कि राज सिंह को विस्फोटक कहां से मिलते थे और उसने किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति की।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×