टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढोतरी जारी, कांग्रेस ने बुलाया कल 'भारत बंद'

NULL

11:53 AM Sep 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जबकि डीज़ल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद आज फिर दाम बढ़े। अब आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 50 पैसे और डीज़ल 72 रुपये इकसठ पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं मुंबई में पेट्रोल 87 रुपये नवासी पैसे और डीज़ल 77 रुपये 9 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। जब से पेट्रोल-डीज़ल की दाम बढ़ने शुरू हुए हैं उसके बाद से देश के कुछ शहरों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।

विभिन्न महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर                       पेट्रोल                 डीज़ल
मुंबई                       87.89               77.09
चेन्नई                    83.66               76.75
कोलकाता              83.39               75.46
दिल्ली                   80.50              72.61

10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद
कांग्रेस पार्टी ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से आहूत ‘भारत बंद’ को विपक्ष की कुल 18 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि ‘भारत बंद’ के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल एस (जद(एस)), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article