For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर लोगों को दी शुभकामनाएं

कल यानी 25 दिसंबर के दिन पूरे देश में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इस त्योहार के दिन लोग एक दूसरे के सीक्रेट सैंटा बनकर अपने चाहने वाले को गिफ्ट देते हैं। क्रिसमस का त्योहार विदेशी खिलाड़ियों के लिए तो आम बात है, मगर भारतीय खिलाड़ियों पर भी इसका बुखार चढ़ा रहता है

02:00 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

कल यानी 25 दिसंबर के दिन पूरे देश में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इस त्योहार के दिन लोग एक दूसरे के सीक्रेट सैंटा बनकर अपने चाहने वाले को गिफ्ट देते हैं। क्रिसमस का त्योहार विदेशी खिलाड़ियों के लिए तो आम बात है, मगर भारतीय खिलाड़ियों पर भी इसका बुखार चढ़ा रहता है

खिलाड़ियों ने अलग अलग अंदाज में मनाया क्रिसमस  सोशल मीडिया पर लोगों को दी शुभकामनाएं
कल यानी 25 दिसंबर के दिन पूरे देश में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इस त्योहार के दिन लोग एक दूसरे के सीक्रेट सैंटा बनकर अपने चाहने वाले को गिफ्ट देते हैं। क्रिसमस का त्योहार विदेशी खिलाड़ियों के लिए तो आम बात है, मगर भारतीय खिलाड़ियों पर भी इसका बुखार चढ़ा रहता है और वहीं हमें कल देखने को मिला, जहां कई खिलाड़ी अपने दोस्त फैमिली के साथ क्रिसमस मनाते दिखे। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने किस अंदाज में मनाया क्रिसमस।
Advertisement
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ ही रहकर इस त्योहार को मनाया। माही अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहकर इस खास त्योहार का आनंद लिया. जीबा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए हम देख सकते है कि वो कैसे खुश होकर अपने पेरेंट्स के साथ मस्ती कर रही हैं। क्रिसमस ट्री के सामने जीबा नाच रही है और बर्फ को हाथ में लेकर उछाल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माही ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 1 टी 20 और 1 वनडे विश्व कप दिलाया हैं।
Advertisement
माही के बाद भारतीय टीम के पूर्व धुआंधार खिलाड़ी सिक्सर किंग के नाम से जाने-जाने वाले युवराज सिंह ने भी अपनी वाइफ हैजल और बेटे के साथ क्रिसमस मनाया। इस  खास मौके पर तीनों ही लोग एक ही तरह के कपड़े पहन रखे थे। लाल रंग की ड्रेस में युवी अपनी वाइफ और बेटे के साथ पिक्चर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है कि सभी को मैरी क्रिसमस।हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार और बेस्ट विशेज। उनके इस पोस्ट पर शुभमन गिल ने भी इमोजी भरे कमेंट भेजे हैं।
वहीं मयंक अग्रवाल भी अपने परिवार संग क्रिसमस मनाते दिखे। मयंक ने अपनी वाइफ आहिस्ता सूड और नन्हे से बेटे आयंश को गोद में रख कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है और कैप्शन में लिखा है कि दिसंबर जो हमें हमेशा याद रहेगा। हमारा पहला क्रिसमस और इस खुशी को हम सभी के साथ साझा करना चाहते हैं। मयंक के इस पोस्ट पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कार्लोस ब्रेथवेट ने भी कमेंट किया है और लिखा है मैरी क्रिसमस और कांग्रेच्यपलेशन।
वहीं भारतीय टीम के टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव भी अपनी वाइफ के साथ क्रिसमस ट्री के आगे खड़े होकर पोज दिया हैं। उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों को क्रिसमस की बधाई दी हैं। सूर्यकुमार फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर नहीं थे, जिसकी वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता पा रहे हैं। वहीं उम्मीद होगी कि 2023 के जनवरी में होने वाले टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ वो वापसी करेंगे।  पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपनी वाइफ के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई देते हुए लिखा है कि आप सभी को क्रिसमस की बधाई। इंजरी से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ सोशल मीडिया पर पिक लगाकर लिखा है- क्रिसमस फिल। वहीं विराट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को क्रिसमस की बधाई दी हैं। महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने भी क्रिसमस ट्री के साथ फोटो क्लिक करवा कर लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है लिखी है-मैरी क्रिसमस।
तो क्रिसमस का त्योहार साल का अंतिम त्यौहार होता है, जिसे पूरा भारत बड़े हर्ष-उल्लास से मनाता है। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो 3 तारीख से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों का टी-20 सीरीज खेला जाएगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×