Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विजय पताका के बावजूद आज हम अधीर और बेचैन, क्योंकि..., जयपुर में BJP कार्यकर्ताओं से बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें आराम नहीं करना है। क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।

12:03 PM May 20, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें आराम नहीं करना है। क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें आराम नहीं करना है। क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।  
Advertisement
दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यक्षता में जयपुर में 19 मई से 21 मई तक बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चलने वाली है। इस बैठक में आज यानी 20 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत के प्रति किस तरह की विशेष भावना जागृत हुई है, यह हम सब देख रहे हैं। दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में बीजेपी के प्रति जनता का एक विशेष स्नेह अनुभव हो रहा है। देश की जनता को बीजेपी पर बहुत विश्वास है। वह बहुत उम्मीद से बीजेपी की ओर देख रही है।’’ 
उन्होंने कहा कि देश की जनता की आकांक्षाओं से बीजेपी जैसे राजनीतिक दल का दायित्व भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आजादी की 100वीं वर्षगांठ की यात्रा में बचे 25 सालों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ‘‘अमृत काल’’ में देश ने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं और बीजेपी के लिए यह समय इन लक्ष्यों के लिए निरंतर काम करने का है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोगों की जो उम्मीदें हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें हमें देश के लोगों के साथ मिलकर पार करना है। विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।’’
2014 से पहले लोगों में था निराशा का माहौल
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 के बाद बीजेपी, देश को इस सोच से बाहर निकाल कर लाई है। आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है। आज भारत के लोग आकांक्षाओं से भरे हैं। आज हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है और सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। वह अपनी आंखों के सामने परिणाम प्राप्त करना चाहता है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक नफा नुकसान से अलग, मैं इसे जनमानस में आया बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन मानता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 18 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, 400 से अधिक उसके सांसद हैं और राज्यसभा में भी वर्षों के बाद वह 100 के आंकड़े को छूने जा रही है ‘‘लेकिन इसके बावजूद चैन से बैठने का हमारा कोई हक नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सत्ता भोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है, अरे इतना सारा मिल गया… अब तो बैठो… आराम करो …जी नहीं, यह रास्ता हमारे लिए नहीं है। यह रास्ता हमें मंजूर ही नहीं है।’’ 
विजय पताका के बावजूद आज हम अधीर और बेचैन 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश और पार्टी के लिए अपना जीवन खपा दिया है वह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आराम करने की इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा, ‘‘इतनी अच्छी विजय पताका फहर रही है लेकिन आज भी, हम अधीर और बेचैन हैं, क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी भले ही अभी तक की अपनी राजनीतिक यात्रा के शिखर पर हो लेकिन उसका मूल लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।
Advertisement
Next Article