W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी की मुलाकात, अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर

07:58 AM Jul 03, 2025 IST | Himanshu Negi
pm मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी की मुलाकात  अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
PM Modi in ghana

PM मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए है इस दौरान PM मोदी पहले चरण में घाना देश की यात्रा पर है। बता दें कि घाना में PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया साथ ही घाना देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। इस दौरान PM मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी की अहम मुलाकात हुई और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

अहम समझौते पर हस्ताक्षर

PM मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की इस दौरान आर्थिक संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाया और भारतीय प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी जोर दिया। PM मोदी ने कहा कि भारत और घाना देश महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की अपार संभावनाएं देखते हैं।

Advertisement

सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

PM मोदी का घाना में भव्य स्वागत के साथ ही घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' का सम्मान मिलने के लिए मैं घाना की जनता और सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है।

Advertisement

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

PM मोदी की घाना यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय सचिव दम्मू रवि ने कहा कि घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से बात की, जिसमें घाना ने उपकरण, प्रशिक्षण और रक्षा प्रणालियों की सोर्सिंग के लिए भारत के समर्थन में रुचि दिखाई है।

Also Read: घाना में PM Modi का भव्य स्वागत, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ 21 तोपों की सलामी

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×