PM मोदी ने सुखविंदर सुक्खू को हिमाचल का सीएम बनने पर दी बधाई, कहा- केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी और राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
07:40 PM Dec 11, 2022 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी और राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।चौथी बार कांग्रेस विधायक निर्वाचित हुए सुक्खू ने शिमला में हुए समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शरीक हुए।
Advertisement
मोदी ने ट्वीट किया, “सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू (58) और राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (60) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।कांग्रेस ने हिमाचल की 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए थे।
Advertisement