Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को PM मोदी ने दी बधाई

01:36 AM Oct 28, 2023 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नेसोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए एशियाई पैरा खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की लंबी कूद-टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर धर्मराज सोलाइराज को बधाई दी।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की लंबी कूद-टी64 स्पर्धा में स्वर्णिम छलांग लगाने और प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए धर्मराज सोलाइराज को बधाई। भारत उत्साहित है। उन्होंने इतिहास रचा है और देश को प्रेरित किया है।’’ पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा एफ37/38 में कांस्य पदक जीतने पर लक्ष्मी को बधाई दी।
उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि महिला डिस्कस थ्रो-एफ37/38 स्पर्धा में प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीतने पर लक्ष्मी को बधाई। वह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं।’’ प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएच 6 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई दी।
उन्होंने नागर की गतिशीलता की भी प्रशंसा की।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि कृष्णा नागर को एशियाई पैरा खेलों में पुरुष एकल एसएच 6 में रजत पदक जीतने पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। उनकी प्रतिभा और गतिशीलता अछ्वुत रूप से प्रदीप्त हो रही है!’’ पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर टी-38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रमन शर्मा को बधाई दी। उन्होंने शर्मा के दृढ़ संकल्प की भी सराहना की।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर टी-38 स्पर्धा में असाधारण जीत के लिए रमन शर्मा को बधाई। उनके दृढ़ संकल्प और गति ने यह बड़ी सफलता अर्जित की है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।’’ पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक-एफ54 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने के लिए लक्षित को बधाई दी।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की भाला फेंक-एफ54 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए लक्षित को हार्दिक बधाई। उन्होंने जबरदस्त उत्साह और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन पर गर्व है।’’ पीएम मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ54 स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए प्रदीप कुमार को बधाई दी। उन्होंने कुमार को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखकर बताया कि एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ54 स्पर्धा में अछ्वुत रजत पदक जीतने के लिए प्रदीप कुमार को बधाई! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी की महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि उनके हौसले और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में असाधारण स्वर्ण पदक जीतने के लिए शीतल देवी पर गर्व है। यह उपलब्धि उनके हौसले और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।’’

Advertisement
Advertisement
Next Article