W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Harda blast पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

05:07 PM Feb 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
harda blast पर pm मोदी ने जताया दुख  मुआवजे की घोषणा की
Advertisement

Harda blast: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे की घोषणा की।

  • हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ
  • आग लगने की घटना में हुई लोगों की मौत पर PM ने गहरा दुख व्यक्त किया
  • मृतकों के परिजनों के लिए PM ने राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे की घोषणा की

 

इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है और 63 अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुई।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर किये गए एक पोस्ट के मुताबिक, PM मोदी ने इस हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है। पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने भी मृतकों और घायलों के प्रति अपना दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×