PM मोदी ने BJP की विचारधारा को वास्तविकता में बदला है : फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को साकार किया है और प्रधानमंत्री हमेशा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है।
01:21 AM Apr 20, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को साकार किया है और प्रधानमंत्री हमेशा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है।
Advertisement
फडणवीस ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा, ‘‘मोदी जी हमें हमेशा कहते हैं कि हम (भाजपा) केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है। चुनाव जीतना हमारे कामकाज का हिस्सा है क्योंकि हमने लोकतंत्र को अपनाया है। लोकतंत्र में बदलाव लाने के लिए हमें चुनाव जीतने होंगे। प्रधानमंत्री ने इसी सोच को वास्तविकता में बदला और दिखाया कि यह कैसे किया जा सकता है।’’
Advertisement
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साझा न्यूनतम कार्यक्रम को अपनाते हुए 22 दलों के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी जिनमें अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राम मंदिर जैसे मुद्दे नहीं थे।
Advertisement
फडणवीस ने कहा कि उस समय वाजपेयी ने कहा था कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम गठबंधन का है और जब भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसे विषय आएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ऐसे सभी मुद्दों को वास्तविकता में बदल दिया।

Join Channel