For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुयाना से रवाना

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद गुयाना के जॉर्जटाउन से गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

02:26 AM Nov 22, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद गुयाना के जॉर्जटाउन से गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुयाना से रवाना

जानिए प्रधानमनंत्री मोदी की दिन देशों की यात्रा के बारे में

प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना में अपनी तीन देशों की यात्रा खत्म की और गुरूवार को वहाँ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी जी की ये यात्रा नाइजीरिया से शुरू हुई थी और गुयाना उसका अंतिम पड़ाव था। प्रधानमंत्री इस यात्रा के बीच 19 वी G20 शिखर सम्मेलन में ब्राज़ील में शामिल हुए और अपनी यात्रा को और मज़बूत बनाया। यह 50 वर्षों से अधिक समय में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। गुयाना में अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने कैरीकॉम देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए वहां के नेताओं से बातचीत की।

मोदी जी ने सरस्वती विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने गुयाना यात्रा के दौरान अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। गुरुवार को उन्होंने जॉर्जटाउन में सरस्वती विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की और वहां छात्रों ने मोदी जी के लिए नृत्य प्रदर्शन किया और उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज ट्वीट किया कि PM ने ये कार्यक्रम देख कर अपनी स्कूल की यात्रा को याद किया, और छात्रों में पारंपरिक भारतीय मूल्यों और संस्कृति को विकसित करने के लिए स्वामी आकाशरानंद जी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऐतिहासिक प्रोमेनेड गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जो शांति और अहिंसा के मूल्यों के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

PM मोदी ने 3 देशों की यात्रा में क्या किया ?

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने मोदी जी के सम्मान में खाने का भी इंतज़ाम किया, जिसमें उन्होंने गुयाना का पारम्परिक खाना खाया। रेड कार्पेट रिसेप्शन ने यात्रा के महत्व और दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों के बारे में विस्तार से बताया। X पर पोस्ट करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “गुयाना की एक बहुत ही गर्मजोशी और उत्पादक राजकीय यात्रा समाप्त हुई।इसके बाद PM नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।” तीन देशों की यात्रा में नाइजीरिया में महत्वपूर्ण चर्चाए, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी और गुयाना की यात्रा में भारत को और आगे बढ़ानी की बात हुई और सबके बीच बेहतर सम्बन्ध करने की बात भी हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×