For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सामान, और भी देश कर चुके है सम्मानित

07:31 AM Nov 18, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
pm मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सामान  और भी देश कर चुके है सम्मानित

नाइजीरिया ने PM नरेंद्र मोदी को दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है।

यह पहली बार नहीं है जब PM मोदी को किसी देश ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया हो, इससे पहले भी कई देश उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

रूस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया था।

भूटान ने 2021 में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था। यह पुरस्कार मार्च 2024 में भूटान की उनकी यात्रा के दौरान प्रदान किया गया था.

2016 में पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ से सम्मानित किया गया।

PM मोदी को 2019 में बहरीन के राजा हमद बिन ईसा बिन सलमान अल खलीफा से किग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनैसां से सम्मानित किया गया था।

2023 में PM मोदी को प्रधानमंत्री सितवेनी रबुका की ओर से फिजी के सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया था।

2023 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था।

2019 में मालदीव ने PM मोदी को ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया, जो देश का सर्वोच्च सम्मान है।

2023 में पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी की यात्रा के दौरान PM को पीएनजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया।

2016 में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान PM को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया गया।

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2023 में एजिप्ट के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ नील से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×