For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी G-20 Summit को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लगभग 3000 लोगों से आज करेंगे संवाद, जानिए ! पूरा कार्यक्रम

05:32 AM Sep 22, 2023 IST | Shera Rajput
pm मोदी g 20 summit को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लगभग 3000 लोगों से आज करेंगे संवाद  जानिए   पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले करीब 3000 लोगों से बातचीत करेंगे।
सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, वेटर और विभिन्न मंत्रालयों के अन्य कर्मचारी होंगे शामिल
इसमें सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, वेटर और विभिन्न मंत्रालयों के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। बता दे कि वार्ता में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में टीम जी-20 के साथ करेंगे बातचीत - प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में टीम जी-20 के साथ बातचीत करेंगे। वही ,इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। वार्ता के बाद रात्रि भोज का कार्यक्रम भी होगा।
संवाद में करीब 3000 लोग लेंगे हिस्सा
शुक्रवार को होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि इस संवाद में करीब 3000 लोग हिस्सा लेंगे, जिन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया है। इसमें विशेष रूप से वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। इसमें सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, वेटर और विभिन्न मंत्रालयों के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। वार्ता में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×