For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इंवेस्ट कर्नाटक 2022 : PM मोदी बोले- निवेशकों को 'रेड टेप' के जाल में फंसाने के बजाय 'रेड कार्पेट' का बनाया माहौल

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश कर्नाटक 2022 (Invest Karnataka 2022) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने निवेशकों को लाल फीताशाही के जाल में फंसाने के बजाय लाल कालीन बिछा दिया है।

12:55 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश कर्नाटक 2022 (Invest Karnataka 2022) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने निवेशकों को लाल फीताशाही के जाल में फंसाने के बजाय लाल कालीन बिछा दिया है।

इंवेस्ट कर्नाटक 2022   pm मोदी बोले  निवेशकों को  रेड टेप  के जाल में फंसाने के बजाय  रेड कार्पेट  का बनाया माहौल
प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को निवेश कर्नाटक 2022 (Invest Karnataka 2022) के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने निवेशकों को लाल फीताशाही के जाल में फंसाने के बजाय लाल कालीन बिछा दिया है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वो जगह हैं जहां हर तरफ प्राकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दुनिया के कोने से आए सभी साधियों का भारत में स्वागत है। आपका कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वागत है। यह वो जगह है जहां परंपरा भी है और तकनीकी भी है।
भारत को ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं अर्थव्यवस्था के जानकार 
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि यह दौर अर्थव्यवस्था और अनिश्चितता का है, लेकिन तमाम देश एक बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार मज़बूत है। यह भले ही वैश्विक संकट का दौर है, लेकिन दुनियाभर के विशेषज्ञों, विश्लेषक और अर्थव्यवस्था के जानकार भारत को ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं।
उन्होंने कहा, हमने निवेशकों को रेट टेप के जाल में उलझाने के बजाय रेड कार्पेट का माहौल बनाया है। हमने नए-नए उलझाऊ कानून बनाने के बजाय उन्हें युक्तिसंगत बनाया है। भारत के युवा बीते वर्षों में अपने यहां 100 से ज़्यादा यूनिकॉर्न बना चुके हैं। भारत में 8 साल में 80, 000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स बने हैं। हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी है और ह्यमन केपिटल को इंप्रूव करना भी है।
निवेश कर्नाटक 2022?
निवेश कर्नाटक 2022 उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, प्रल्हाद जोशी और राजीव चंद्रशेखर मौजूद थे। वैश्विक निवेशक बैठक का उद्देश्य कर्नाटक के समृद्ध संभावित प्रस्तावों को प्रदर्शित करना और संभावित निवेशकों को आकर्षित करना है। बेंगलुरु में तीन दिवसीय कार्यक्रम में 80 से ज्यादा स्पीकर सेशन और तीन सौ से ज्यादा प्रदर्शकों के साथ कई व्यावसायिक प्रदर्शनियां होंगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×