For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी कर्नाटक BJP की कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा की कोर कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। चुनावी राज्य में केंद्रीय योजनाओं पर अमल समेत पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्र की।

10:43 PM Sep 02, 2022 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा की कोर कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। चुनावी राज्य में केंद्रीय योजनाओं पर अमल समेत पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्र की।

pm मोदी कर्नाटक bjp की कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा की कोर कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। चुनावी राज्य में केंद्रीय योजनाओं पर अमल समेत पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्र की।
Advertisement
कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री का भाग लेना इस तथ्य के मद्देनजर अहम है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी को वर्ष 2023 में विधानसभा की कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतकर सत्ता में वापस आने का भरोसा है।
भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा ने कहा कि मोदी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के अनुरोध पर बैठक में भाग लिया।
बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य सरकार से संबंधित प्रशासनिक मामलों के बारे में जाना। सुराणा ने कहा कि उन्होंने बोम्मई, कटील और अन्य लोगों से जानकारी ली और सुझाव दिए।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को इस बात पर नजर रखने के लिए कहा कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजानाएं लोगों तक पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कार्याकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें ताकि वे उपेक्षित महसूस नहीं करें।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×