Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में मिली लव स्टोरी

गुजरात के बनासकांठा में रेलवे पुलिस ने कच्छ की एक लड़की के साथ भागने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी लड़के को गिरफ्तार किया है।

04:50 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

गुजरात के बनासकांठा में रेलवे पुलिस ने कच्छ की एक लड़की के साथ भागने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी लड़के को गिरफ्तार किया है।

गुजरात के बनासकांठा में रेलवे पुलिस ने कच्छ की एक लड़की के साथ भागने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी लड़के को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कांस्टेबल अशोकभाई आल और उनकी टीम ने भीलडी रेलवे पर गश्त के दौरान दोनों को पकड़ा। लड़के की पहचान 24 साल के प्रभुराम देसाई के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के दौरान लड़के के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया है। लड़के का वीजा अक्टूबर 2023 तक वैध था जो कि राजस्थान के जालोर जिले के लिए सीमित था।
Advertisement
आरोपी लड़के को अदालत में पेश किया जाएगा
पुलिस ने विदेशी 1946 की धारा 3 (2), (डी), (ई) के तहत लड़के पर मुकदमा दर्ज किया है। लड़का बिना अनुमति के गुजरात में प्रवेश किया और कच्छ की लड़की से सपंर्क किया। बता दें कि लड़की आरोपी से एक साल बड़ी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है और आरोपी लड़के को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने आरोपी और लड़की से पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी लड़का एक मार्शल आर्ट ट्रेनर है और लड़की ने आरोपी से कुछ साल पहले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। उसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
आव्रजन विभाग से लेनी होती है अनुमति 
विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3 (2), (डी), (ई), के तहत कोई भी व्यक्ति उस क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकता जिसके लिए उसे यात्रा करने के लिए वीजा दिया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति को उस क्षेत्र से आगे जाना है तो संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र या आव्रजन विभाग से अनुमति लेनी होती है।
Advertisement
Next Article