Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहली ही डेट पर बुलाई पुलिस, आधा बिल ना चुकाने पर कपल में हुई बहस, जानें दिलचस्प मामला

03:42 PM Sep 29, 2023 IST | Khushboo Sharma

आपने शायद देखा होगा कि लोग एक सही उम्र तक पहुंचने के बाद लोग एक साथी की तलाश शुरू कर देते हैं। हर कोई चाहता है कि उसे जीवन भर एक ऐसा साथी मिले जो उसे खुशी और प्यार दे।

Advertisement
इस संबंध में, कुछ लोग बहुत ज्यादा ही लकी होते हैं, जबकि अन्य लोग बहुत तलाश के बाद ही अपना जीवनसाथी ढूंढने में सफल होते हैं। ऐसी स्थिति में सही व्यक्ति को ढूंढने के लिए वैवाहिक, डेटिंग ऐप्स और भी बहुत से तकनीकों का उपयोग किया जाता है। आज की दुनिया में लोग इसके लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

क्या है आखिर ये दिलचस्प मामला?

हर किसी की अपनी-अपनी राय होती है कि वे अपने साथी में क्या गुण चाहते हैं और क्या नहीं चाहते। उन्हें अलग-अलग लोगों को जानने और समझने के लिए उनके साथ बातचीत करनी पड़ती है। उसके बाद ही वे कोई निर्णय ले पाते हैं। विदेशों में अक्सर डेटिंग और टेस्टिंग का फॉर्मूला इस्तेमाल करके साथी की तलाश की जाती है। इस दौरान इस तरह की हैरान करने वाली घटनाएं भी काफी सामने आती हैं जो सच में बेहद दिलचस्प होती है।

पहली ही डेट पर मांगा आधा बिल

रूस में जब यह घटना घटी तब एक 28 साल का व्यक्ति मॉस्को में डेट पर गया था। ये उनकी पहली मुलाकात थी और उसने लड़की को बुलाया था। खाना-पीना ख़त्म करने के बाद बिल चुकाने की बारी थी। भोजन की कुल राशि 16,000 रूबल थी मतलब कि 13,727 रुपये। लड़के ने दावा किया कि वे दोनों इस बिल का आधा-आधा भुगतान करते हैं। लड़की ने आधा बिल देने से इनकार कर दिया और इसके बाद लड़के ने जो किया उससे लड़की भी हैरान रह गई। लड़की ने दावा किया कि लड़के को बिल का भुगतान करना चाहिए, क्योंकि उसने अधिक खाना ऑर्डर किया था जबकि लड़की ने कम खाया था। इतना कहने के बाद वह चली गई, लेकिन लड़के ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।

लड़के ने बुलाई पुलिस

जानकारी में दावा किया गया है कि इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई और जब बात नहीं बनी तो लड़के ने पुलिस बुला ली। हालांकि पुलिस की गुत्थी अभी भी पहेली बनी हुई है, लेकिन ये मामला अभी भी काफी पेचीदा है। जी हां, यह अपनी तरह का पहला मामला नहीं है। इसके अलावा, जब पिछले दिनों एक चीनी लड़के की प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया, तो उसने एक एक्सेल शीट तैयार की और उस पर खर्च किए गए प्रत्येक डॉलर डिटेल उसे भेज दी।

 

Advertisement
Next Article