W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर की मदद करने वाले शख्स को दबोचा

07:47 PM Dec 09, 2023 IST | Prateek Mishra
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता  शूटर की मदद करने वाले शख्स को दबोचा

राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है।

रामवीर ने की थी पूरी व्यवस्था

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी। उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं। वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×