Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रवासी मजदूरों को लेकर पुलिस का बयान, कोई नहीं छोड़ रहा दिल्ली, सभी बातें अफवाह

राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने शहर में एक और लॉकडाउन के डर से राष्ट्रीय राजधानी से प्रवासी मजदूरों के पलायन की खबरों का खंडन किया है।

01:50 PM Jan 11, 2022 IST | Desk Team

राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने शहर में एक और लॉकडाउन के डर से राष्ट्रीय राजधानी से प्रवासी मजदूरों के पलायन की खबरों का खंडन किया है।

देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने शहर में एक और लॉकडाउन के डर से राष्ट्रीय राजधानी से प्रवासी मजदूरों के पलायन की खबरों का खंडन किया है। दिल्ली पुलिस ने एक अधिकारी ने कहा कि मजदूर शहर से पलायन नहीं कर रहे हैं। ये सभी अफवाहें हैं। डीसीपी (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने भी इसी तरह का एक संदेश साझा करते हुए कहा कि, मजदूरों के इस तरह के बड़ी संख्या में पलायन की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि आखिरी बार लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों ने दिल्ली से पलायन किया था। 
Advertisement
साप्ताहिक कर्फ्यू के कारण कर सकते है पलायन : मीडिया रिपोर्ट 
मीडिया ने हाल ही में रिपोर्ट दी थी कि राजधानी में प्रवासी मजदूर स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे है और गंभीर आजीविका समस्याओं का सामना कर रहे है, जिस कारण वह एक बार फिर अपने गृह राज्यों में लौट रहे है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें डर है कि साप्ताहिक कर्फ्यू को परिवर्तित किया जा सकता है। हालांकि, सप्ताहांत कर्फ्यू को 9 जनवरी से आगे नहीं बढ़ाया गया है। दिल्ली में सोमवार को 19,166 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण दर बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई, जो 5 मई के बाद सबसे अधिक है।
मजदूरों को करना पड़ रहा है कई मुश्किलों के सामना 
हाल ही में जारी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में तालाबंदी के डर से कई प्रवासी मजदूर पहले ही अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि, पिछली बार मैं अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय राजधानी में फंस गया था। लॉकडाउन की अवधि धीरे-धीरे बढ़ाई गई थी और मुझे बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा था। इसलिए जब इस बार मैंने कर्फ्यू के बारे में सुना, तो मैंने राष्ट्रीय राजधानी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा कि यदि कर्फ्यू नहीं बढ़ाया गया तो हम वापस आएंगे। लॉकडाउन के डर से मैं 6 जनवरी को घर के लिए निकला था। बेरोजगारी के कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जान बच गई तो हमें कुछ काम मिलेगा। 
Advertisement
Next Article