Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मीडिया मे बने रहने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे उपेन्द्र : मोर्चा

उपेन्द्र कुशवाहा अपने समर्थको को उकसा कर बिहार मे राजद के भांति अराजकता फैलाना चाहते है जो एनडीए सरकार के रहते संभव नही है।

08:33 PM Feb 09, 2019 IST | Desk Team

उपेन्द्र कुशवाहा अपने समर्थको को उकसा कर बिहार मे राजद के भांति अराजकता फैलाना चाहते है जो एनडीए सरकार के रहते संभव नही है।

पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मीडिया मे बने रहने के लिए केवल राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे है।

राजनीतिक रुप से हाशिये पर जा चुके उपेन्द्र कुशवाहा का जनाधार इतना घट गया है कि इनके सहयोगी दल के नेता भी अब इन्हे तवज्जो नही देते है। इनकी राजनीतिक हैसियत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगे नतमस्तक होना पड़ता है।

प्रदेश के जनता द्वारा नोटिस नही लिये जाने पर मीडिया के माध्यम से अपना चहरा चमकाने की लगातार कौशिस कर रहे है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि कोतवाली थाना मार्च केवल‌ कुशवाहा का राजनीतिक नौटंकी है।रालोसपा बिहार मे अराजकता,उन्माद व टकराव की राजनीति को बढावा देना चाहती है। उपेन्द्र कुशवाहा अपने समर्थको को उकसा कर बिहार मे राजद के भांति अराजकता फैलाना चाहते है जो एनडीए सरकार के रहते संभव नही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article