For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बंगाल में सियासी हलचल तेज, दिल्ली दौरे पर राज्यपाल बोस, राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

11:32 AM Aug 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
बंगाल में सियासी हलचल तेज  दिल्ली दौरे पर राज्यपाल बोस  राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर बंगाल सहित पूरे देश में मचे बवाल के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली दौरे पर है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर, उन्हें राज्य के हालात और राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दे सकते हैं। सीवी आनंद बोस के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की संभावना है। बोस उन्हें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले की पूरी रिपोर्ट देंगे।

  • महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या मामले में बंगाल सहित पूरे देश में बवाल मचा है
  • इसी बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली दौरे पर हैं
  • हालात की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं

राज्यपाल ने जूनियर डॉक्टरों से की मुलाकात



राज्यपाल ने घटना के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से भी मुलाकात की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान बोस उन्हें राज्य के डॉक्टरों की भावना से भी अवगत कराएंगे। बताया जा रहा है अपने दिल्ली दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, राज्य के हालात की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं। बोस के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं के साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

CM ममता बनर्जी से इस्तीफे की उठी मांग



आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लगातार इस्तीफे की मांग कर रही हैं। वहीं भाजपा के कई नेता केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग कर रहे हैं। इस मामले में अब तक गिरफ्तार एकमात्र व्यक्ति रॉय एक सिविक वालंटियर था जो अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात था। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि रॉय ने अपराध स्वीकार कर लिया है, लेकिन कई लोग कह रहे हैं कि बलात्कार और हत्या किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पिछले सप्ताह मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने के निर्देश के बाद कोलकाता पुलिस ने रॉय को सीबीआई को सौंप दिया था। CBI की एक टीम सोमवार शाम कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंची और उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज मांगे जहां अपराध से पहले और बाद में रॉय को देखा गया था। इससे पहले आज CBI के अधिकारी पीड़ित लड़की के घर गए और उसके परिवार के सदस्यों से बात की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×